फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संतकबीरनगर का भूगोल नामक पुस्तक का विमोचन

Wed, 15 Nov 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर के कैथवलिया में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते अति​थि।
विज्ञापन
बेलहर। जिला संतकबीरनगर का भूगोल नामक उर्दू भाषा में लिखी गई पुस्तक का विमोचन फारान इस्लामिक केंद्र कैथवलिया में बुधवार को हुआ। सलमान कबीरनगरी के दो वर्ष के अथक प्रयास के बाद यह पुस्तक प्रकाशित हुई है।
विज्ञापन

विमोचन उपरांत सलमान कबीरनगरी ने कहाकि हम जहां रहते है। जिस हवा मे सांस लेते है उसकी भौगोलिक हालत कैसी है। इसे जानना हर किसी के लिए बेहद ज़रूरी है। बस्ती जिला पहले दो भागो मे बांटकर जिला सिद्धार्थ नगर बना। बस्ती को फिर विभाजित कर महान सूफी संत कबीर दास जी के नाम से खलीलाबाद को संतकबीरनगर का दर्जा दिया गया। इसको बने हुए 27 बरस बीत गए। जिले के भौगोलिक एवं इतिहास के बारे में एकत्र जानकारी नहीं मिलती है। जिला संतकबीरनगर के भूगोल में यह प्रयास किया गया है कि जनपद से जुड़ी समस्त जानकारी एक जगह मिल जाए। यह पुस्तक प्राथमिक स्तर के मकतब मदरसे पब्लिक स्कूल के बच्चों के लिए बहुत लाभप्रद है। इस अवसर पर इलयास खान, आरीफ नदवी, सलाम गोहर बसतवी, मौलाना ताहीर मदनी, असलम फलाही आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें