फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Wed, 15 Nov 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाक के जेएन पब्लिक स्कूल पचदेउरी में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक क्षेत्र के केजेएन पब्लिक स्कूल पचदेउरी में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसे लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सदरे आलम ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति आदि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल तक के 96 विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। तीस विद्यार्थियों को मेडल, बीस विद्यार्थियों को सिल्वर और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने ग्यारह विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा 35 विद्यार्थियों को गिफ्ट दिया गया। इस दौरान प्रबंधक डाॅ. बी आलम ने कहा कि मेहनत व लगन व परिश्रम करने से सफलता जरूर मिलती है। विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर बेहतर मार्गदर्शन मिलता रहे तो विद्यार्थी आगे अपना प्रतिभा का जलवा बिखेर सकते हैं। इस दौरान अब्दुल अजीम ने कहा कि बच्चों के रूचि के मुताबिक तालीम होनी चाहिए। इससे सफलता हासिल करने में आसानी होगी। रफीकुद्दीन ने कुरान की किरात से कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिया खातून ने हम्द, आयशा खातून ने नात पढ़ा।
विज्ञापन

इस दौरान इरशाद अहमद, कमरे आलम, पूजा कुमारी, तरन्नुम,नितेश कुमार, दिनेश कुमार, विकास कुमार, राजाराम, जावेद अहमद, इक्तेदार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें