संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के लोहरौली ठकुराई निवासी कारोबारी ने अपने रिश्तेदार को अन्य दुकानदारों से उधार सामान दिला दिया। खुद की दुकान से भी सामान और नकदी दे दी।
आरोप है कि रिश्तेदार रुपये मांगने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्जकर मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित दुकानदार राजकुमार जायसवाल निवासी ग्राम लोहरौली ठकुराई ने थाना दुधारा पुलिस को मामले में शिकायत दी। आरोप है कि उनके रिश्तेदार किशोरी जायसवाल निवासी ग्राम मानीराम सिक्टौर, थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के लड़के की शादी थी। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पर सामान दिलवाया।
अब पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 6 फरवरी और 17 फरवरी को उनके ऊपर हमले का भी प्रयास किया गया। उनके साथ घटना कई बार हुई हैं। आरोपी उनको कहीं अकेले मिलने व परिवार के किसी सदस्य के मिलने पर जान से मारने और व्यवसाय खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। संवाद