फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपदा से बचाव के लिए किया पूर्वाभ्यास

Sat, 21 Sep 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एचआर इंटर कॉलेज में कियां गया आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। हीरालाल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर (आर्मी विंग), भारत स्काउट गाइड, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग, फायर विभाग, खाद एवं रसद विभाग के कार्मिकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भूकंप और अग्निशमन से बचाव संबंधित मॉकड्रिल किया गया। इसमें बचाव से संबंधित जानकारी दी गई।
मॉकड्रिल में छात्र-छात्राओं द्वारा कॉलेज में भूकंप आने और आग लगने पर कैसे बचा जाए आदि से संबंधित मॉकड्रिल किया गया। बच्चों द्वारा आपदा राहत केंद्र एवं अग्नि सामान विभाग के कार्मिकों द्वारा सचित्र मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल अभ्यास के दौरान भूकंप आने पर आपदा राहत केंद्र को सूचित किया जाता है और आग लगने पर सूचना मिलने के पश्चात फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंचती है और फायर कर्मी द्वारा एफएसओ के नेतृत्व में आग पर काबू पाने संबंधित मॉकड्रिल अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर एसडीएम शैलेश दुबे, सीओ अजीत चौहान, तहसीलदार जनार्दन, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ आरपी मौर्य, डॉ. रचना, एफएसओ अशोक कुमार यादव, यातायात निरीक्षक परमहंस, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें