फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को तत्काल उपलब्ध कराएं सहायता : डीएम

Sat, 21 Sep 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए गठित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि कार्मिक समय से ड्यूटी पर पहुंचे और पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि वन स्टाप सेंटर जिला चिकित्सालय के परिसर में संचालित है। वन स्टॉप सेंटर में किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सीय सहायता व पांच दिवसीय अल्पावास की सुविधा प्रदान की जाती है। डीएम ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली व उसमें कार्यरत कार्मिकों के संबंध में जानकारी देते हुए दिशा निर्देश दिए। कहा कि कार्मिक समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहे व पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें