रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय दीपपुर पश्चिमी में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के बच्चों ने बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर में रेहान को प्रथम व कोहलवा के दीपक को द्वितीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में रोसया की श्रेया को प्रथम स्थान मिला। बालक वर्ग 100 मीटर में रामपुर बारहकोनी के रेहान, बालिका वर्ग में पड़रिया की प्रीति ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग बालिका में रोसया की शुभी को प्रथम स्थान मिला। कबड्डी में कुड़वा विजेता व रोसया उप विजेता रहा। संचालन अमित सिंह व आशीष तिवारी ने किया। इस अवसर पर व्यायाम शिक्षक सुनील कुमार, प्रधानाध्यापक रोहित कुमार, बद्री विशाल गौतम, महेंद्र अमरोही, राम मोहन शुक्ला, इफ्तेखार अहमद, शिव बचन पाल आदि मौजूद रहे।