आरपी विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। आरपी विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल काली जगदीशपुर के चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। खेल महोत्सव में 100, 200, 400 मीटर दौड़, खोखो, कबड्डी, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, रस्साकशी आदि में खिलाड़ियों ने जोर-आजमाइश की। इसमें रेड हाउस अव्वल और ग्रीन हाउस को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व ट्राॅफी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर केके यादव ने कहा कि खेल से मानवीय गुणों का विकास होता है। उन्होंने देश के मशहूर खिलाड़ियों प्रेरणा लेने की बात कही। विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डाॅ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि शिक्षित, प्रशिक्षित व सर्वगुण संपन्न विद्यार्थी ही उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। खेल से सद्भावना, सहयोग आदि गुणों का विकास होता है।
इस मौके पर प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार, प्रधानाचार्य मोनिका यादव, व्यवस्थापक अवधेश प्रसाद, नीरज, देवेंद्र, आदेश पटेल, अमित चौधरी, कुंदन, अमन, राकेश यादव, खुशबू सिंह, शकुंतला यादव, ममता यादव आदि मौजूद रहे।