फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभ्युदय कोचिंग में स्मार्ट क्लास शुरू

Wed, 29 Nov 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बुधवार को मेंहदावल के डीएवी स्कूल में अभ्युदय कोचिंग में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियोंं को सफलता के टिप्स दिए।
स्मार्ट क्लास में लाइव क्लास की सुविधा मिलेगी। ताकि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी भी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियोंं को परीक्षा की तैयारी कैसे करें। समय मैनेजमेंट कैसे करें। कितने घंटे पढ़ाई करें। परीक्षा को लेकर तनाव से कैसे निपटें आदि से संबंधित सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय को लेकर परेशान न हों। सात से आठ घंटे की पढ़ाई में जेईई, नीट पास किया जा सकता है। केवल जरूरत है कि अपना एनर्जी लेवल पढ़ाई में ही लगाया जाए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय-समय पर आकर विद्यार्थियोंं की क्लास ली जाएगी। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने बताया कि जेईई और नीट की तैयारी के लिए चार अध्यापकों का चयन किया गया है।
इस दौरान गौरी प्रसाद गुप्ता, वृंदा प्रसाद दूबे, राधेश्याम गुप्ता, विजय कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें