फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रिक्रूट आरक्षियों का हुआ दीक्षांत परेड, 288 जवान बने पुलिस बल का हिस्सा

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में परेड करते रिक्रूट आरक्षी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड पर रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में 288 रिक्रूट आरक्षियों ने कठिन प्रशिक्षण के बाद शानदार परेड का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक कारागार उत्तर प्रदेश लखनऊ पीसी मीणा ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे परेड कमांडर द्वारा परेड को मैदान में लाने के साथ हुई। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ग्रहण ली।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के संबोधन का प्रसारण किया गया। दोनों ने अपने संदेश में पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक प्रशिक्षण, शस्त्र संचालन, जंगल व फील्ड क्राफ्ट, बैटल टैक्टिक्स, यातायात नियंत्रण, अग्निशमन सहित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही संविधान, कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर भी विशेष कक्षाएं आयोजित की गईं। कक्ष परीक्षा में प्रशान्त कुमार, बाह्य कक्ष परीक्षा में अनुज सिंह और सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु के रूप में प्रशांत कुमार को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम परेड कमांडर भुवनेश्वर सिंह, द्वितीय विक्रम सिंह और तृतीय अमितेश सिंह रहे। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद टोलियों ने मार्च पास्ट कर प्रस्थान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स अमित कुमार, प्रतिसर निरीक्षक रामबली यादव, आरटीसी प्रभारी ददन राय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी, प्रशिक्षु आरक्षी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में परेड करते रिक्रूट आरक्षी। स्रोत-पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें