फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला के परिजन और एंबुलेंस चालक का दर्ज हुआ बयान

Mon, 17 Feb 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले में सीएमओ कार्यालय में पीड़ित के बयान लेते एसडीएम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के निजी अस्पताल में महिला की इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पीड़ित परिजनों की शिकायत पर डीएम ने सीएमओ, एसडीएम और सीओ की टीम गठित कर जांच का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

टीम ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय में पीड़ितों के साथ ही अस्पताल के एंबुलेंस चालक का बयान दर्ज किया है। बता दें कि शहर के कल्पित हास्पिटल महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। जिससे महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में भाकियू ने पांच दिन पूर्व डीएम को ज्ञापन देकर अस्पताल पर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त करने की मांग की थी। जिस पर डीएम ने जांच कमेटी का गठन किया था।
कमेटी में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, एसडीएम सदर शैलेश दुबे, सीओ सदर अजीत चौहान ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय में पीड़ितों का बयान दर्ज किया। महिला के परिजनों के अलावा अस्पताल के एंबुलेंस चालक ने बयान दर्ज कराया। जिसमे एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह मरीज को गोरखपुर ले गए थे। जहां पर मरीज के परिजनों ने तीन अस्पताल गए। जिससे अधिक तेल खर्च हुआ। कुल 11 हजार रुपये जमा हुए थे। टीम अब अस्पताल के अन्य कर्मियों का बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें