संतकबीरनगर। महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र पर साथ-साथ कार्यक्रम के तहत दो परिवारों के बीच सुलह समझौता कराया गया। एसओ मंजू सिंह ने बताया कि कुल दो मामले आए थे। जिसमें गुड़िया और पंकज तथा सफीना और किताबुल्लाह के बीच परिवारिक विवाद था। पारिवारिक कलह की बात को लेकर तथा आपसी मन-मुटाव के कारण विगत कुछ वर्षों से एक-दुसरे से अलग रह रहे थे। इनकी काउंसलिंग कर परिवारजनों को काफी समझा-बुझाकर एक साथ रहने पर राजी किया गया।