राशन के लिए लोगों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
हैंसर क्षेत्र के बंतवार गांव के अंत्योदय कार्ड धारक गुरुवार को तहसील में पहुंच कर प्रदर्शन करके कोटेदार पर चार माह से खाद्यान्न न देने का आरोप मढ़ा। इसके बाद एसडीएम और तहसीलदार की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर राशन दिलाए जाने की मांग की।
अंत्योदय कार्ड धारक भिमावती, फूलमती, गुलाबी, इंद्रावती, पवित्रा आदि का आरोप था कि उनके पास अंत्योदय कार्ड है, लेकिन चुनावी रंजिश के कारण कोटेदार खाद्यान्न नही दे रहा है। गांव वालों का कहना है कि चुनावी रंजिश के कारण कोटेदार गरीबों को परेशान कर रहा है। गांव के लोग प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार दीपक कुमार को प्रार्थना पत्र देकर खाद्यान्न दिलाए जाने की मांग की।
दूसरी तरफ एसडीएम राम अभिलाष ने कहा कि कार्ड धारकों को खाद्यान्न न देना गंभीर बात है। जांच कराएंगे यदि जांच में मामला सही पाया गया तो कोटेदार के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।