फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड सत्यापन में हंगामा

Mon, 20 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
हंगामा ‌किया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 क्षेत्र के गुलरिहां गांव में सोमवार को राशन कार्डों के सत्यापन के दौरान दो पक्षों में नोकझोंक के बाद हंगामे की स्थित पैदा हो गई। नौ लोगों का नाम पात्र गृहस्थी की सूची से निकाले जाने पर बवाल शुरू किया। एक पक्ष जहां सूची से निकाले गए लोगों का नाम पुन: सूची में शामिल कराने की मांग पर अड़ा था, वहीं दूसरा पक्ष के किसी कीमत पर नाम फिर सूची में शामिल न होने की मांग कर रहा था। खबर पर एसओ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, उसके बाद सत्यापन कार्य पूरा हुआ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी रवींद्रनाथ कुशवाहा, प्रभारी सीडीपीओ दीनानाथ द्विवेदी, आपूर्ति निरीक्षक ललित पाठक ने बताया कि पंचायत में 250 लोगों का नाम पात्रगृहस्थी में और 58 लोगों का नाम अंत्योदय कार्डधारकों की सूची में शामिल हैं। अधिकारियों ने सभी का एक-एक करके भौतिक सत्यापन शुरू किया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ही पात्र गृहस्थी की सूची में शबनमजहां, हाजरा खातून, हफीजुन्निशां, खैरून्निशां, फातमाखातून, तसीबुन्निशां, कमरून्निशां, रहमतुल्लाह, कयामुद्दीन समेत नौ लोगों का नाम नहीं मिलने पर विवाद उठ खड़ा हो गया। थानाध्यक्ष के पहुंचने के बाद विवाद थमा। इसके बाद सत्यापन की कार्रवाई शुरू हुई। बैठक में निकाले गए लोगों का सत्यापन करके उनको भी सूची में शामिल करने की कार्रवाई हुई। खुली बैठक में  पात्र गृहस्थी की सूची में शामिल अन्य सभी पात्र मिले। बैठक में प्रधानपति एखलाक अहमद, पूर्व प्रधान मंसूर अहमद, आशिक अली, जमालुद्दीन, सरफुद्दीन, साबित अली, अली हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें