रोसयाबाजार। क्षेत्र के गागरगाड़ में सात दिवसीय प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच रसूलपुर और खैरा के बीच खेला गया। रसूलपुर की टीम विजेता रही।
खैरा के कप्तान ने टॉस जीतकर रसूलपुर को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। रसूलपुर की टीम के सलामी बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के सहारे 10 ओवरों के खेल में 138 रन का लक्ष्य अपने प्रतिद्वंदी टीम के सामने रखा। उसके बाद खैरा की टीम बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर पांच गेंद में ऑलआउट हो गई। इस प्रकार रसूलपुर की टीम ने मैच को अपने नाम कर लिया। सबसे बेहतर प्रदर्शन करके विजेता टीम के बल्लेबाज रघुवीर ने 44 रन की बेजोड़ पारी खेलने के साथ ही चार विकेट लेकर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। दूसरा मैच चकिया और माझा चहोड़ा के बीच खेला गया।
पहले चकिया ने बैटिंग करके 111 रन बना कर प्रतिद्वंद्वी टीम माझा चहोड़ा को चुनौती दी। उसके जवाब में माझाचहोड़ा के पवन यादव के बदौलत 61 रन की नाबाद पारी की बदौलत माझा चहोड़ा ने यह मैच अपने नाम कर लिया। इस मौके पर बाबूराम शर्मा, सुमित तिवारी, विरेंद्र यादव, बलजीत, श्रीकांत, विकास शर्मा, दीनदयाल, रीतेश, संदीप शर्मा, प्रदीप शर्मा, इंद्रजीत, सुरजीत आदि मौजूद रहे।