फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच दिन में 95 सेमी बढ़ा राप्ती का जलस्तर

विज्ञापन
उफनाई राप्ती नदी।
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। पिछले पांच दिनों में नदी का जलस्तर 95 सेमी बढ़ चुका है, जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ड्रेनेज खंड के अनुसार, नदी का जलस्तर रविवार को 75.30, सोमवार को 75.60 और मंगलवार को 75.75 मीटर दर्ज किया गया। बुधवार सुबह नदी 20 सेमी और बढ़कर 75.95 मीटर पर बह रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी नदी में सिर्फ बारिश का पानी है। अगर नेपाल की तरफ से पानी छोड़ा गया तो जलस्तर और तेजी से बढ़ सकता है। ड्रेनेज खंड के अधिकारियों ने बताया कि अभी जलस्तर में मामूली वृद्धि हुई है।
सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। कहीं से कटान या रिसाव की सूचना नहीं है। उम्मीद है कि जल्द जलस्तर नीचे आना शुरू हो जाएगा। रेनकट भरने का काम शुरू : लगातार बारिश के कारण करमैनी-बेलौली बांध पर जगह जगह रेनकट बन गए थे। जिससे बांध के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया था। बुधवार को बढ़या, नौगो, तिवारीपुर आदि स्थानों के पास बांध पर बने रेनकट को भरने का काम शुरू किया गया। ड्रेनेज खंड का दावा है कि इसे दो दिनों में पूरी तरह से भर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने रेनकट भरने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें