फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे में राप्ती के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की आई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। राप्ती का जलस्तर 24 घंटे में आठ सेंटीमीटर नीचे आया है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर शाम चार बजे 75.68 मीटर था, जबकि शनिवार को शाम चार बजे नदी का जलस्तर 75.60 मीटर पाया गया। राप्ती का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। बृहस्पतिवार को राप्ती का जलस्तर सायं चार बजे 75.75 मीटर हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को नदी के जलस्तर में सात सेंटीमीटर की कमी आई, जिसके कारण नदी का जलस्तर सुबह 75.68 मीटर मापा गया। शनिवार को सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 75.63 मीटर हो गया था और शाम को चार बजे नदी का जलस्तर 75.60 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की गिरावट देखी गई।
अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि राप्ती का जलस्तर नीचे आ रहा है। जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। बांधे पर कहीं पर भी जलस्तर का दबाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें