फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन में 80 सेमी गिरा राप्ती का जलस्तर

विज्ञापन
राप्ती नदी का जलस्तर हो रहा कम
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र में राप्ती नदी का जलस्तर बरसात के बाद लगातार कम होता जा रहा है। तीन दिन में राप्ती का जलस्तर लगभग 80 सेंटीमीटर नीचे आया है। यह क्षेत्र के लोगों तथा विभागीय अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्वी उत्तरी हिस्से में स्थित राप्ती का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। जहां तीन दिन पूर्व राप्ती का जलस्तर 76.15 मीटर पर पहुंच गया था वहीं शुक्रवार को नदी का जलस्तर 75.95 मीटर पर आ गया। 20 सेंटीमीटर जलस्तर कम हुआ।
शनिवार को शाम 4:00 राप्ती का जलस्तर 75.49 मीटर पर आ गया जबकि रविवार को सुबह 8:00 बजे राप्ती का जलस्तर 75.35 मीटर पर आ गया। तीसरे दिन ड्रेनेज खंड द्वितीय के अधिकारियों ने नदी के जलस्तर की जब माप की तो 80 सेंटीमीटर जल स्तर नीचे आ गया था।
विज्ञापन

यह विभागीय अधिकारियों के लिए जहां राहत साबित हो रहा है वहीं क्षेत्रीय लोगों की चिंता भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है।
सहायक अभियंता मनीष राय का कहना है कि नदी का जलस्तर तेजी से नीचे आ रहा है। जलस्तर की लगातार निगरानी कराई जा रही है। कर्मचारी यहां लगातार बने हुए हैं तटबंध और जलस्तर दोनों की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें