फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी

विज्ञापन
मेंहदावल में बढ़ रहा राप्ती नदी का जलस्तर। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
खतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी
विज्ञापन

- नदी के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी
- नौगो, बिशुनपुर बांगर व बेलौली में तटबंध पर दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। राप्ती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जलस्तर लाल निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। वहीं नौगो, बिशुनपुर बांगर व बेलौली में तटबंध से सटकर नदी बह रही है। विभागीय अधिकारी जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

19.2 किलोमीटर करमैनी-बेलौली तटबंध पर राप्ती नदी का जलस्तर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। अभी तक नदी लगातार घट बढ़ रही थी पर दो दिन से जलस्तर में लगातार वृद्धि मापी जा रही है। हालात यह है कि 79.50 मीटर निर्धारित लाल निशान को पार करते हुए नदी 21 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। कई स्थानों पर तटबंध से सटकर नदी बह रही है। जिसके कारण बांध पर दबाव बढ़ गया है। ड्रेनेज खंड द्बितीय के सहायक अभियंता गिरधारी लाल, अवर अभियंता वीरेंद्र यादव व मनोज तिवारी कर्मचारियों और मजदूरों के साथ तटबंध पर डेरा डाले हुए हैं। तटबंध की लगातार जहां निगरानी कराई जा रही है वहीं बेलौली, जोरवा में आवश्यक बाढ़ निरोधक कार्य भी किए जा रहे हैं। जलस्तर की निगरानी भी हो रही है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि तटबंध सुरक्षित है। कहीं से भी जलस्तर का दबाव ऐसा नहीं है कि बाढ़ की संभावना बन सके। इस संबंध में अधिशासी अभियंता डीके सहाय ने बताया कि करमैनी-बेलौली में राप्ती का जलस्तर लाल निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर आ गया है। तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें