फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी खतरे के निशान से सिर्फ 60 सेंटीमीटर नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। चक्रवाती तूफान और लगातार हो रही बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार शाम चार बजे तक नदी का जलस्तर बढ़कर 78.90 मीटर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 79.50 मीटर से महज 60 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन

नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती गांवों के लोगों में चिंता बढ़ गई है। ड्रेनेज खंड की टीम लगातार जलस्तर की निगरानी कर रही है।
रविवार शाम तक राप्ती का जलस्तर 78.45 मीटर दर्ज किया गया था। इससे पहले शनिवार को 77.55 मीटर, शुक्रवार को 76.08 मीटर और बृहस्पतिवार को 75.20 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था। इस तरह चार दिनों में नदी के जलस्तर में 3.70 मीटर की वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में ही जलस्तर 45 सेंटीमीटर बढ़ा है।
जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांवों के लोगों में बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत है। स्थानीय स्तर पर नेपाल की ओर से पानी छोड़े जाने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पानी छोड़े जाने की स्थिति में नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें