फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राप्ती में उफान, बांध की हालत बढ़ा रही चिंता

Wed, 25 Jun 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राप्ती नदी में बढ़ता हुआ जलस्तर
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल तहसील क्षेत्र पूर्वी उत्तरी छोर में स्थित करमैनी बेलौली तटबंध की हालत काफी खराब है। जगह-जगह रेनकट व रैटहोल तटबंध को कमजोर बना रहे हैं। वहीं लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

यह स्थिति देखकर नदी के किनारे रहने वालों की धड़कने बढ़ गई हैं। बाढ़ से पूर्व बंधे की मरम्मत करने में ड्रेनेज खंड पूरी तरह फेल दिख रहा है, जबकि बंधे की हालत नाजुक बनी हुई है। मेंहदावल क्षेत्र में स्थित करमैनी-बेलौली तटबंध की लंबाई 19.20 किलोमीटर है। एक वर्ष पूर्व तटबंध के चौड़ीकरण और उच्चीकरण पर ड्रेनेज खंड ने करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए।
वहीं संवेदनशील कटान स्थल बेलौली में तटबंध को सुरक्षित करने के लिए बोल्डर पिचिंग के साथ ही एप्रन आदि के निर्माण पर लगभग 3.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए। वहीं बाढ़ बचाव के नाम पर एक करोड़ 75 लाख से अधिक की धनराशि खर्च करने की बात कही जा रही है। फिर भी तटबंध के हालात नहीं सुधरे।
विज्ञापन

अति संवेदनशील कटान स्थल बेलौली में किमी 16 से 18 के बीच दो स्थानों पर बोल्डर बोल्डर पिचिंग का काम होना था। जिसका टेंडर भी हो गया था। ठेकेदार ने मिट्टी गिराकर स्लोप कटवा दिया। इसके बाद भी बोल्डर पिचिंग नहीं हुई है। ठेकेदार काम छोड़कर फरार है। वर्तमान समय में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे नदी के किनारे रहने वाले गांवों के लोग जलस्तर पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।
लापरवाही को लेकर बेलौली गांव जगदंबा तिवारी, श्यामकरन, बैजनाथ, मानवेन्द्र सिंह, दयासागर यादव, जय प्रकाश व श्रीराम का कहना है कि डुमरिया बाबू गांव के पास बांध पिछली बरसात में रैटहोल के कारण धंस गया था। जिससे रिसाव हो रहा था। पूरी रात जगकर गांव के लोगों ने तटबंध सुरक्षित किया। विभाग ने इस साल कोई कार्य नहीं कराया है।
तटबंध से सटे हैं ये गांव : करमैनी बेलौली तटबंध से सटे गांव की सुरक्षा हर बरसात में भगवान भरोसे रहता है। करमैनी, बेलौहा, नौगो, तिवारी पुर, छपिया पराग,जोरवा, विशुनपुर, बढ़या, बानडुमर, डुमरिया बाबू, थरौली, बेलौली आदि ग्राम पंचायत स्थित है। जिनकी सुरक्षा नदी तथा इनके बीच इसी तटबंध की बदौलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें