फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुंह पर कपड़ा बांध कर मासूम से किया कुकर्म

Sun, 29 Oct 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पांच वर्षीय बालक से गांव निवासी किशोर ने कुकर्म किया। खून से लथपथ होकर मासूम जब घर पहुंचा तो उसे देख कर परिजन परेशान हो गए। पीड़ित बच्चे को साथ लेकर उसकी मां थाने पर पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित मां का कहना है कि उसका पांच वर्षीय बेटा गांव के प्राथमिक विद्यालय में एलकेजी में पढ़ता है। शुक्रवार को दोपहर में बेटा विद्यालय से घर लौटा। उसके थोड़ी देर बाद नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर गया। आरोप है कि गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर उसे पकड़कर झाड़-झंखाड में ले गया और बेटे के मुंह को कपड़े से बांध कर उसके साथ कुकर्म किया। थोड़ी देर बाद खून से लथपथ होकर रोते-बिलखते बेटा घर लौटा तो उसकी हालत देखकर होश उड़ गए। प्राइवेट चिकित्सक के वहां उसका इलाज कराया गया। उसके बाद पुलिस चौकी लोहरैया गई। जहां पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो थाने पर पहुंची। शुक्रवार को पूरे दिन थाने पर रही, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार की सुबह बेटे को लेकर उसकी मां फिर थाने पहुंची। देर शाम को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया । एसओ राकेश मिश्रा का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें