फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म पीड़िता को केस न उठाने पर मिल रही धमकी

Fri, 21 Jul 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोन कर बार-बार उसे और परिवार को फर्जी केस में फंसाने मिल रही धमकी
विज्ञापन

- कोतवाली पुलिस ने धमकी देने वालों पर केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अंबेडकरनगर की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता को विपक्षी केस वापस नहीं करने पर तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं उसे और उसके परिवार को फर्जी केस में फंसाने की भी धमकी दिया जा रहा है। इससे पीड़िता और उसका परिवार सहम गया है। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बृहस्पतिवार को धमकी देने वालों पर केस दर्ज कराया।
दुष्कर्म पीड़िता अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली क्षेत्र की रहने वाली है। वह वर्तमान समय में परिवार के साथ संतकबीरनगर जिले में कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। दुष्कर्म की घटना के संबंध में पीड़िता 21 जून 2022 को थाना अहिरौली जनपद अंबेडकरनगर पुलिस को दी थी। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

आरोप है कि केस जनपद न्यायालय अंबेडकरनगर में विचाराधीन है। इस मामले की एक महिला आरोपी जमानत पर बाहर आ गई है। इस केस में पीड़िता की गवाही 16 जून 2023 को हो चुकी है। विपक्षी को इसकी जानकारी है इसलिए वे लगातार उसके भाईयों पर भिन्न-भिन्न माध्यमों से दबाव बना रहे हैं। कह रहे है कि किसी भी हालत में तुम्हारी बहन को कोर्ट में पहुंचने नहीं देंगे।
विज्ञापन

विपक्षी मनबढ़ किस्म के है। उसके प्रार्थना पत्र पर 13 जून 2023 को पुलिस सुरक्षा प्राप्त हुई थी। जिसकी वजह से उसका बयान अंकित हो गया। आरोप है कि विपक्षियों की ओर से 19 जुलाई 2023 को फोन आया और उसके परिवार को भी फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दी। केस वापस करने और सुलह करने की धमकी दी। इसी तरह का बार-बार उसे और उसके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसकी वजह से भय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें