फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से युवक ने की गलत हरकत, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से युवक ने की गलत हरकत, भेजा गया जेल
विज्ञापन

बेलहर/संतकबीरगर। पांच दिन पूर्व बेलहर क्षेत्र की पांच वर्ष की बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने गलत हरकत की। बच्ची दर्द से कराहने लगी तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पांच दिन तक सुलह-समझौते की कवायद चली। बात नहीं बनी तो मामला बेलहर थाने पर पहुंचा। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र की पीड़िता के पिता ने बेलहर क्षेत्र में मकान बनवाया है। परिवार वहीं रहता है। पीड़िता के पिता चिकन व्यवसायी हैं। पहली दिसंबर को उन्होंने धान कूटने के लिए मशीन मंगवाई थी। धनकुट्टी पर गांव का ही युवक मजदूरी करता है। पांच वर्षीय बच्ची तख्त पर लेटी थी। उसी तख्त पर युवक बैठ गया। पीड़िता के पिता ने तख्त पर बैठने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मालिक बहुत काम लेता है। मालिक को मत बताना, नहीं तो डांट पड़ेगी। पीड़िता के पिता वहां से चले गए। पिता का आरोप है कि रात आठ बजे के करीब पहुंचा तो देखा कि युवक उसकी बेटी से गलत हरकत कर रहा था। उसे डांट कर भगाया तो वह माफी मांगने लगा। उसके बाद वह अपने काम में जुट गया। लोक-लाज के डर से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। पांच दिसंबर को उसकी बेटी दर्द से कराहने लगी। गोरखपुर ले जाकर बेटी का उपचार कराया। बाद में आरोपी के घर जाकर पूछताछ की तो वह सुलह-समझौते के लिए दबाव बनाने लगा। तभी से समझौते का सिलसिला चलता रहा। सोमवार को पिता बच्ची को लेकर बेलहर थाने पहुंच गया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता को महिला आरक्षी के साथ मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें