फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Sat, 20 Apr 2024 05:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खलीलाबाद थाना क्षेत्र निवासी किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला पुलिस के सामने आया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी उम्र लगभग (17 वर्ष) दो वर्ष पूर्व अपने ननिहाल जनपद गोरखपुर गई हुई थी। वहीं पर आरोपी राहुल अपने मौसी के घर आया था। राहुल ने उनकी पुत्री का मोबाइल नंबर किसी से ले लिया और बात करने लगा।

साथ ही चोरी-चुपके बेटी से मिलने लगा। बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाया।
22 मार्च को जब वह घर के दूसरे कमरे में सो रही थी, रात 10 बजे राहुल उनकी पुत्री से मिलने आया। बेटी से अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें