फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सो रही बालिका के साथ दुष्कर्म, शोर मचाने पर भागा आरोपी

Wed, 12 Jun 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र में किराए के मकान में मां और भाई के साथ रह रही नौ वर्षीय बालिका के साथ उसी मकान में रहने वाले किरायेदार ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके आरोपी को तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में किराये पर रहने वाली महिला के पति बाहर रहते हैं। महिला का कहना है कि मकान में बगल के गांव का निवासी युवक अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है। मकान के बीच में गली है। पीछे के तरफ दोनों किरायेदार अलग-अलग कमरे में करते हैं। आरोप है कि मंगलवार के भोर में करीब 3 बजे महिला की नौ वर्षीय पुत्री सोई हुई थी। इसी दौरान आरोपी युवक बालिका के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने शोर मचाया तो जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। इधर, सूचना पर एसओ अनिल कुमार पहुंचे। छानबीन के बाद तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेदा।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ अजय सिंह ने कहा कि मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें