दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल
बखिरा (संतकबीरनगर )। बखिरा पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। एसओ विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि आरोपी मोहन क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। आरोप था कि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया।