संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि आरोपी 21 जून 2023 को किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़ित भाई ने आरोपी पर केस दर्ज कराया था। सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। संवाद