संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुस कर दंपती की पिटाई कर दी। पीड़ित समीउर्रहमान का आरोप है कि उसके गांव का रहने वाला सुल्तान इलेक्ट्राॅनिक की दुकान चलाता है। आरोपी उसका पट्टीदार भी है। आरोप है कि 28 अगस्त 2023 को वह बेटी के लिए नया पंखा सेमरियावा से खरीदकर लाया था। जब आरोपी को पता चला तो वह कहने लगा पंखा मेरे दुकान से क्यों नहीं खरीदा। इसी बात को लेकर वह तीन दिन से लगातार उससे झगड़ा कर रहा था। एक सितंबर की शाम को सुल्तान अपने तीन अन्य भाईयों अदनान, अरमान और मोहम्मद उस्मान उर्फ बड़े को साथ लेकर उसके घर में घुस गया। उसे चाकू से मारने पीटने लगा। शोर मचाने पर पत्नी दौड़कर छुड़ाने पहुंची तो उक्त लोगो ने उसे भी मारा पीटा। एसएसआई हरिकेश भारती ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद