संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने मंगलवार को प्रजापतिपुर के पास से दुष्कर्म मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। एसओ राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी बहला फुसला कर किशोरी को भगा ले गया था। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने नौ सितंबर को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी की तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर आरोपी को प्रजापतिपुर नदी के पास स्थित गायत्री शक्ति पीठ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। संवाद