फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी

Wed, 04 Oct 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शिक्षाविद् पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की पांचवीं पुण्यतिथि मंगलवार को भिटहां गांव में मनाई गई। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान जरूरतमंदों में वस्त्र, फल, मिष्ठान और नकदी का वितरण हुआ।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी ने जिले में ही नहीं, आसपास के जनपदों में भी शिक्षण संस्थानों की आधारशिला रखकर युवाओं को शिक्षित करने की दिशा में बड़ी भूमिका निभाई। जिले में जब शिक्षण संस्थानाें की कमी थी। उस दौरान उन्होंने संस्थानों की स्थापना का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आज वह हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके जरिए किए गए कार्यों को आज याद किया जा रहा है।

पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि जब जिले में बच्चों को अन्य जनपदों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता था। पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी ने बच्चों की इस दशा को देखकर जिले में ही शिक्षण कार्य कराने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कई शैक्षिक संस्थानों की स्थापना कर बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई। आज हम सभी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि उनकी प्रेरणा और संस्कारों की बदौलत उन्होंने शिक्षा की बेहतरी और सेवा का बीड़ा उठाया है। सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी सदैव लोगों की यादों में जिंदा रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया। भजन गायक गोरखनाथ मिश्र की मंडली ने भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, जनार्दन चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, गौहर अली खां, आलोक यादव सोनू, नित्यानंद यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें