सिद्धार्थनगर। खेसरहा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान धर्मवीर चौधरी निवासी कर्बासीन थाना अजीमाबाद जनपद भोजपुर राज्य बिहार के रूप में हुई। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। यह जानकारी एसओ खेसरहा चंदन कुमार ने दी है। संवाद