फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने कर दी मासूम बेटी की हत्या

Sun, 06 Oct 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- देवर के साथ मिलकर शव गड्ढे में फेंका, पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण की गढ़ी कहानी
विज्ञापन

- लोटन क्षेत्र का मामला, घर के पीछे गड्ढे से तीन दिन बाद बरामद हुआ छह वर्षीय बच्ची का शव

संवाद न्यूज एजेंसी

लोटन (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले लापता हुई छह साल की मासूम बच्ची का शव घर के पास ही गड्ढे से बरामद हुआ। मां ने हत्या के बाद देवर के साथ मिलकर गड्ढे में शव छिपा दिया और दिनदहाड़े अपहरण की अफवाह फैला दी थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची ने मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया था, अवैध संबंध छिपाने के लिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले दोपहर में एक छह साल बच्ची के अपहरण की सूचना उसकी मां ने पुलिस को दी थी। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम जांच-पड़ताल में जुटी थी, लेकिन अपहरण की बात पुख्ता नहीं हो रही थी। बच्ची की मां पुलिस को बार-बार बता रही थी कि स्कूल से वह घर आई और नल के पास गई। वहां से उसने मम्मी बचाओ की आवाज लगाई थी। इतने में कोई उसे लेकर चला गया। इसी आधार पर पुलिस और एसओजी दो दिन तक खाक छानती रही।
विज्ञापन

कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस का शक परिवार पर गया। बारी-बारी से परिवार वालों से पूछताछ की गई। आखिर में बच्ची की मां से जब कड़ाई से पूछताछ होने लगी तो उसके बयान में उसके बयान में अंतर आने लगा। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गई और बेटी की लाश मकान के दक्षिण में गड्ढे फेंकने की जानकारी दी। पुलिस ने गोताखोर को बुलाकर तलाश कराई तो गड्ढे से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


आपत्तिजनक हाल में देख लिया था बच्ची ने
पुलिस ने जब घटना के पीछे का कारण जानने की कोशिश की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। हत्यारोपी मां ने बताया कि उसका देवर के साथ नाजायज संबंध था। वारदात वाले दिन बेटी ने दोनों को आपत्तिजनक हाल में देख लिया था। उसकी बेटी ठीक से बोल नहीं पाती थी लेकिन डर था कि जिला मुख्यालय पर एक दुकान पर काम करने वाले पिता को वह जानकारी दे देती। ऐसे में मां ने खुद बेटी की गलाघोंट दिया और फिर देवर ने मिलकर बगल के गड्ढे में छिपा दिया और अपहरण की कहानी गढ़ दी। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। देवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




लोटन क्षेत्र के एक गांव में लापता बच्ची का शव के घर के बगल गड्ढे से बरामद किया गया है। वह ठीक से बोल नहीं पाती थी। उसकी मां का देवर से संबंध था। बच्ची ने दोनों को आपत्तिजनक हाल में देख लिया था इसलिए मां ने उसकी हत्या कर दी। हत्या की धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
- अरुणकांत सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें