संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना बखिरा पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त जमालुद्दीन उर्फ शब्बू पुत्र अलाउद्दीन निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा को दुर्गजोत चौराहा से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त ने वादिनी के साथ शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके संबंध में वादिनी ने 23 जून को स्थानीय थाना में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया। थाना बखिरा पुलिस ने आरोपी जमालुद्दीन को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।