संतकबीरनगर। पुलिस को पारिवारिक विवाद से परेशान युवक की ब्लेड से हाथ काटने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मेंहदावल क्षेत्र के धौरापार अव्वल गांव से काॅलर ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक व्यक्ति के हाथ ब्लेड से काट लिया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर गंगेश पुत्र झब्बू निवासी धौरापार अव्वल को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी मेंहदावल भिजवाया। संवाद