फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास में 70 वें पायदान पर 

Thu, 27 Oct 2016 11:37 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के क्षेत्र में जिला प्रदेश में 70 वें स्थान पर है, जबकि मंडल का बस्ती जनपद 29 वें और सिद्धार्थनगर 19 वें स्थान पर है। डीएम ने सीडीओ समेत 17 विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


 सीएम के प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा में प्रगति के अनुसार जिला 70 वें स्थान पर पहुंच गया है। जिले में संचालित 112 कार्यक्रमों में ए श्रेणी में 38, बी श्रेणी में 18, सी श्रेणी में नौ और डी श्रेणी में 47 है। जबकि मंडल के सिद्धार्थनगर जिले में 54 कार्यक्रम में ए श्रेणी, 15 में बी श्रेणी, नौ में सी श्रेणी और 35 में डी श्रेणी है। इसी तरह बस्ती जनपद में 53 कार्यक्रम एक श्रेणी, 13 बी श्रेणी, 38 सी श्रेणी और 37 डी श्रेणी में है। डीएम सुरेश कुमार ने बताया कि जिले की प्रगति काफी खराब है जो अत्यंत गंभीर है। 

मंडल में सभी कार्यक्रमों में समान निर्देश तथा कार्य हेतु समान परिस्थितिया उपलब्ध है। इसके बावजूद प्रदेश में जनपद की रैंकिंग मंडल के दो अन्य जनपदों से काफी निम्न होना नितांत आपत्तिजनक है। डीएम ने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त, विद्युत विभाग राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, बाल विकास पुष्टाहार, कृषि विभाग, महिला कल्याण, सीएमओ, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, राजस्व विभाग, राम मनोहर लोहिय समग्र गांव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कौशल विकास मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल लोहिया ग्रामीण आवास, मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान ,इंदिरा आवास और पीडब्ल्यूडी के कुछ कार्यक्रम डी श्रेणी में है।
विज्ञापन


सितंबर  में कम प्रगति के कारणों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिथिलता बरतने पर अफसरों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें