फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कृषि वानिकी और प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। कृषि विज्ञान केंद्र बगही की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत विकासखंड नाथनगर के मौर गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को टिकाऊ खेती के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीपीएन गौतम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कृषि वानिकी वैज्ञानिक डॉ. तरुण कुमार ने किसानों को संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कृषि वानिकी, समेकित नाशीजीव प्रबंधन और प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने के साथ जैविक खाद और हरी खाद अपनाने की सलाह दी।
डॉ. तरुण कुमार ने कहा कि खेतों की मेड़ों और उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण करने से किसानों को अतिरिक्त आय मिल सकती है। इससे मृदा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने फसलों को कीटों और रोगों से बचाने के लिए जैविक, यांत्रिक और जरूरत के अनुसार रासायनिक नियंत्रण विधियां अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती के बारे में उन्होंने जीवामृत, घनजीवामृत और स्थानीय संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी। बताया कि इन विधियों से खेती की लागत कम करने के साथ मिट्टी की सेहत में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें