फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ रामजानकी मार्ग

Thu, 18 Jul 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार/पौली। रामजानकी मार्ग मड़पौना में बरसात से बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। इससे आने-जाने वाली गाड़ियों के लिए समस्या पैदा होने लगी है। स्थिति यह बन रही है कि गाड़ियां गड्ढों में फंस जा रही हैं। जिससे अक्सर जाम की स्थिति बन जा रही है। इस समय मड़पौना स्थिति इस एतिहासिक मार्ग पर गाड़ियों के फंस जाने से लंबा जाम लग जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य निर्माणाधीन है। क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है कि अब आवागमन आसान हो जाएगा, लेकिन पौली क्षेत्र के मड़पौना में ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जो कि बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। इस समय जिले की पश्चिमी सीमा पर स्थित मड़पौना चौराहे से पश्चिम मुख्य मार्ग पर इतने बड़े गड्ढे बन गए हैं कि गाड़ियां उसमें फंसी रह जा रही हैं। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय स्थिति यह है कि लखनऊ और फैजाबाद के ओर से तथा सिकरीगंज और गोरखपुर की ओर से आने वाली गाड़ियां अपना रास्ता बदल कर छोटी-छोटी बाजारों और संकरे रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं।
इस बरसात में इन रास्तों से गुजरने के कारण वह रास्ते भी तेजी से धंसने लगे हैं। ऐसे में क्षेत्र के नरसिंह, ओम प्रकाश, राजकुमार, शिव मूर्ति, दीनदयाल, राम अधीन पांडेय, अशोक कुमार आदि ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें