फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एजेंट की धोखाधड़ी का खामियाजा भुगत रहे रामचेत, तमिलनाडु की जेल में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रामचेत विश्वकर्मा फर्जी पासपोर्ट के मामले में 10 दिन से चेन्नई (तमिलनाडु) की जेल में बंद हैं। जिसके कारण परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गोपीपुर गांव निवासी रामचेत विश्वकर्मा काफी दिनों से तमिलनाडु में रहकर काम करते हैं। उनके भाई रामभेज विश्वकर्मा ने बताया कि रामचेत विश्वकर्मा एक एजेंट के माध्यम से दूसरे व्यक्ति का पासपोर्ट बनवाए थे। पासपोर्ट धारक जब विदेश जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा तो पासपोर्ट की जांच पड़ताल में पता चला कि पासपोर्ट फर्जी है। पुलिस जब कड़ाई के साथ पासपोर्ट धारक से पूछताछ की तो उसने बताया कि रामचेत विश्वकर्मा के माध्यम से पासपोर्ट बनवाया गया है। 10 दिन पहले चेन्नई पुलिस रामचेत के कमरे पर पहुंची और उन्हें अपने साथ लेकर चली आई। उसके बाद जेल में निरुद्ध कर दी। तभी से रामचेत जेल में हैं। भाई के जेल जाने की जानकारी जब राम भेज और उनके परिवार के लोगों को हुई तो वह लोग परेशान हो उठे। रामभेज, चेन्नई जेल में बंद भाई को छुड़ाने के लिए चेन्नई पहुंच गए। राम भेज ने मोबाइल पर बातचीत में बताया कि भाई के छुड़ाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। यहां पर काम करने में थोड़ी कठिनाई इस कारण आ रही है कि यहां के लोग हिंदी भाषा को समझते नहीं हैं और तमिल और इंग्लिश भाषा उन्हें आती नहीं है। राम भेज ने क्षेत्रीय सांसद और विधायक से अपील करते हुए कहा कि जेल में निरुद्ध भाई को छुड़ाने में सहयोग करें। उन्होंने सरकार से भी इस मामले में निष्पक्ष जांच में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें