फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं, आस्था का विषय

Mon, 03 Dec 2018 12:12 AM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
राममंदिर भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं, आस्था का विषय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
       
विज्ञापन

संतकबीरनगर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने रविवार को यहां कहा कि राम मंदिर कभी भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं रहा, यह आस्था का विषय है।  वह भाजपा के कमल संदेश पद यात्रा में शामिल होने जिले में आए थे। कर्री में मीडिया से वार्ता में उन्होंने राम मंदिर मामले पर भाजपा का बचाव करते हुए कहा कि सरकार मंदिर-मस्जिद बनाने का काम नहीं करती। मंदिर जनता और साधु-संत बनवाते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि राम मंदिर के लिए तीन विकल्प है। पहला कानून, दूसरा आम सहमति और तीसरा सुप्रीम कोर्ट का फैसला। कानून बनाने के सवाल पर कहा कि समय आने पर देखा जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का गुणगान किया। कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 13 करोड़ लोगों को रोजगार दिया गया है। हम लोगों को मालिक बना रहे हैं जो दूसरों को नौकरी देते हैं और खुद नौकरी नहीं करते। उन्होंने कहा कि जनधन योजना में 32 करोड़ लोगों का खाता खुला है और इसमें 86 हजार करोड़ रुपये जमा हुए हैं। देश की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें