फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन : राखियों से सजीं दुकानें, खरीदारी में जुटे लोग

विज्ञापन
दुकान पर बिक्री के लिए रखी रा​खियां। संवाद
विज्ञापन
लोहरैया। रक्षाबंधन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बाजार की रौनक बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में जगह-जगह राखियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां बहनों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। खरीदार भी पर्व की तैयारियों में जुट गए हैं और राखियों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रक्षा बंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हुए उसे स्नेह और आशीर्वाद देते हैं। यही कारण है कि इस पर्व को भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
जिन बहनों के भाई रोजगार या अन्य कारणों से दूसरे शहरों में रहते हैं और रक्षा बंधन पर घर नहीं आ पाते, वे पहले से ही तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसी बहनें राखी खरीदकर डाक के माध्यम से अपने भाइयों के पास भेज रही हैं। साथ ही फोन कर उन्हें सूचना भी दे रही हैं। कई बहनें राखी के साथ मिठाई के लिए रुपये भी लिफाफे में रखकर भेज रही हैं।
विज्ञापन

मान्यता है कि शुभ अवसर पर मिठाई खिलाना और खाना पर्व की खुशी को और बढ़ा देता है। क्षेत्र के संठी, बभनौली, लोहरैया, डिहवा बाजार, बसवारी गांव, अशरफपुर, खाजों, औराडाड़, डेबरी बाजार सहित आसपास के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें