राखी बांध बहनों ने लिया सुरक्षा का वचन
जेल में बंद भाइयों को भी बांधी राखी
धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
संतकबीरनगर। रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और अपनी रक्षा का वचन लिया। भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें ससुराल से मायके भी आईं। जिन बहनों के भाई किन्हीं कारणों से जेल में बंद हैं वे बहनें भी राखी बांधने जिला कारागार गईं। टैक्सी व बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ देखी गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में काफी रौनक रही।
रक्षाबंधन का पर्व बृहस्पतिवार रात आठ बजे से ही शुरू हो गया था। कुछ बहनों ने रात में ही भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। शुक्रवार सुबह से बहनों ने भाइयों को राखी बांधनी शुरू कर दी। राखी पर्व को लेकर बच्चें खुश नजर आए। पुरोहितों ने भी यजमानों को रक्षा सूत्र बाघा।
पर्व पर स्नान ध्यान के बाद नए वस्त्र धारण कर बहनों ने भाइयों की सिर पर रुमाल रखकर दही, अक्षत, जल, चंदन से तिलक लगवाया और राखी बांधी। इसके बाद मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। बहनों ने भाइयो की आरती उतार कर सुखी संपन्न जीवन के आशीष दिया। इसके अलावा
नई नवेली दुल्हनें ससुराल से मायके जाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। जिला जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों की भीड़ लगी रही। रेलवे व बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंडों पर भी भीड़ देखी गई।
...
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
रक्षबंधन पर्व पर शुक्रवार सुबह से ही मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। लोग तरह-तरह की मिठाई खरीदने में लगे रहे। महिलाएं भी रक्षाबंधन की दुकानों पर अपनी पसंद की राखी खरीदने में जुटी रहीं। शहर के गोला बाजार, मेंहदावल बाईपास, मुखलिसपुर तिराहा, समय जी स्थान समेत अन्य जगहों पर राखी खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।
...
एसपी को महिलाओं ने बांधी राखी
बखिरा। बखिरा स्थित भंगेश्वरनाथ शिवमंदिर पर एसपी सोनम कुमार ने मंदिर में मौजूद महिलाओं और युवतियों से राखी बंधवाई।
एसपी ने भंगेश्वरनाथ मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। मंदिर में मौजूद कुछ बहनों ने एसपी की कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने एसओ अनिल कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सीपी सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर भी राखी बांधी। एसपी ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार भाई-बहन के बीच प्यार की एक डोर है। कलाई में राखी बांधकर बहनें भाइयों से अपनी सुरक्षा करने का व्रत दिलाती है। पुलिस विभाग में काम करने वाले सभी साथी कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने घरों को नहीं जा पाते हैं। ऐसे में अपने कार्यस्थल पर मौजूद बहनों से रक्षाबंधन बंधवाना एक पुनीत कार्य है।