फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पैसों के लेनदेन में हुई राजू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बेलहरकलां थाना क्षेत्र के जंगल दशहर गांव में मंगलवार देर रात मुंबई से घर लौटे युवक राजू कन्नौजिया (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी रामदास गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल नुकीली परखी भी बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी और मृतक के परिवार में बच्चों के बीच हुआ पुराना विवाद व रुपये के लेनदेन था।
करीब छह माह पहले बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव था। मंगलवार को इसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि जंगल दशहर निवासी राजू कन्नौजिया मुंबई में रहकर काम करता था। मंगलवार सुबह ही वह अपने घर लौटा था।
विज्ञापन

घर लौटने के कुछ घंटे बाद ही पड़ोसी रामदास गुप्ता से उसका विवाद हो गया। छह माह पहले बच्चों व रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव था। पूछताछ में आरोपी रामदास ने बताया कि राजू के भाई महेंद्र और उसकी पत्नी का उसके घर आना-जाना था। र
ाजू की पत्नी मंजू और उसके भाई महेंद्र के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी मामले को लेकर मंजू द्वारा रामदास पर महेंद्र को उकसाने का आरोप लगाया जाता था। मंगलवार शाम इसी बात को लेकर राजू, मंजू और रामदास के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर उनमें मारपीट होने लगी।
इसी दौरान रामदास ने अनाज निकालने में इस्तेमाल होने वाली नुकीली परखी से राजू के सीने और पेट पर कई वार कर दिए। परिजन और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की भोर में शव का अंतिम संस्कार पुलिस की देखरेख में परिजन ने कर दिया। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी रामदास को पिपरी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें