फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रजनी ने माउंट कानमों की 19 हजार फुट ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

विज्ञापन
हिमांचल प्रदेश की चोटी माउंट कानमो पर तिरंगे के साथ रजनी साव 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही व जिले के मगहर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम रजनी शाव ने स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर हिमाचल प्रदेश की 19,565 फुट ऊंची चोटी माउंट कानमों पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही अपने पर्वतारोही साथियों के साथ 79 फुट लंबा तिरंगा पर्वत की चोटी पर लहराकर जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

रजनी ने फोन पर बताया कि उन्होंने बेस कैंप से 11 अगस्त को अपना सफर शुरू किया। इसके बाद टीम के लोगों के साथ 15 अगस्त की सुबह 8:00 बजे जब उन्होंने माउंट कानमों की चोटी को छुआ तो उनकी सारी थकान मिट गई। सबसे पहले उन्होंने जिले से ले गए तिरंगे को इस चोटी पर फहराया तथा राष्ट्रगान गाया। इसके बाद टीम के सदस्यों के साथ 79 फुट लंबे तिरंगे को पर्वत की चोटी पर फैलाकर लहराया और जिले का गौरव बढ़ाया। इससे पहले भारत में कई चोटियों पर तिरंगा फहराया है, वहीं तीन महाद्वीप की भी चढ़ाई की है। दक्षिण अफ्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया की चोटियों पर भी चढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें