फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ ने सपा और कांग्रेस गठजोड़ को बताया ‘ठगबंधन’

Thu, 23 Feb 2017 12:01 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
धनघटा के तहसील बाग में बुधवार को आयोजित भाजपा की जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ्‍ा सिंह का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को धनघटा के पुरानी तहसील बाग में चुनावी जनसभा में सपा-कांग्रेेस गठबंधन को ‘ठगबंधन’ बताते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। बोले, विकास बोलता नहीं, धरातल पर दिखता है। प्रदेश में धरातल पर कोई काम नहीं दिख रहा है।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनी तो किसानों के फसली ऋण को माफ कर देंगे। उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनी तो फसली ऋण माफ करेंगे। 

भाजपा की लहर है और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बननी तय है। भाजपा की सरकार में गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम हुआ, लेकिन सपा सरकार खेतों में पानी तक नहीं पहुंचा सकी। अस्पतालों में दवाओं का अभाव है, 24 घंटे बिजली देने की बात दूर की कौड़ी बनी हुई है। इतना जरूर हुआ है कि बिजली का बिल लगातार आ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं वहां विकास दर यूपी से कहीं ज्यादा है। केंद्र सरकार पर कोई दाग नहीं है। जबकि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो युवाओं के लिए 20 हजार करोड़ के कोष से हुनरमंद युवाओं को मदद देंगे। 
विज्ञापन


गरीब घर में बेटी पैदा होने पर 50 हजार का बांड दिया जाएगा। बेटी की उम्र 21 साल होने पर दो लाख रुपये मिलेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में पाकिस्तान गोलाबारी करता था तो भारतीय सेना 16 बार सफेद झंडा लहराती थी। हमारी सरकार में सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों के लॉचिंग पैड ध्वस्त किए, पाकिस्तानी सैनिकों व आतंकवादियों को मार गिराया। 

जनसभा को भाजपा प्रत्याशी श्रीराम चौहान, सांसद बस्ती जगदंबिका पाल, सांसद औरंगाबाद सुशील सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, इंद्रजीत मिश्र, रामललित चौधरी आदि ने संबोधित किया। सभा में नाथनगर के कनिष्ठ प्रमुख दिग्पाल पाल, संजय सिंह सहित तमाम लोगों ने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें