फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय की उपस्थिति में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडेय ने किया। गोष्ठी में जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था, 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार और शिक्षा के अधिकार जैसी योजनाओं से देश के विकास को नई दिशा दी। देश की जनता आज भी उनके योगदान को गर्व के साथ याद करती है। कार्यक्रम में सुनील कुमार पांडेय, सहारे आलम, जमुना प्रसाद, मो. अकरम, नसीम, अरुण पांडेय, प्रेमनाथ मौर्य, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें