फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट में पांच घायल, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के करही गांव में पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

करही गांव निवासी अब्दुल कलाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मई की शाम करीब छह बजे पारिवारिक विवाद में गांव के मो. अदनान, आलिया खातून, अफरासदफ तथा आतिफा गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी व अन्य परिजनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें