सांथा। राजेडिहा बाजार की सड़कें अतिक्रमण की शिकार हो गई हैं। समस्या का निदान न होने से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। अतिक्रमण करने वालों ने राहगीरों के चलने वाली सड़क पर भी कब्जा कर लिया है।
सांथा क्षेत्र के राजेडिहा बाजार इन दिनों अतिक्रमण की गिरफ्त में है। अतिक्रमणकारियों के आगे प्रशासन का बुलडोजर थक गया है। चौराहे के चारों तरफ मार्ग पर आए दिन अधिकारी निकलते रहते हैं। वह भी काफी देर तक जाम में फंसे रहते हैं लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमण करने वालों को डर नहीं है।
विज्ञापन
सड़क किनारे जगह-जगह बड़े दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा जमा लिया है, जिससे सड़क संकरी हो गई है। इससे आए दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
बाजार के अधिकतर दुकानदार अपनी दुकान की सीमा से बाहर भी सामान रखे हैं, जिसका खामियाजा आमजनों को भुगतना पड़ता है। इससे सड़कों पर पैदल चलने वाले फुटपाथ पर पैर रखने की जगह नहीं बची होती है।