फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऊंची सड़कें, नीची पटरियां<bha>;</bha> कोहरे से बढ़ेगी आफत

विज्ञापन
मड़या के पास हाईवे की सड़क से नीचे पटरी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। इस समय कोहरा पड़ रहा है। हाईवे से लेकर शहर की प्रमुख सड़कें ऊंची हो गई हैं लेकिन पटरियों को व्यवस्थित नहीं किया गया है। इससे सड़क से उतरने के दौरान वाहन एक तरफ झुक जाते हैं। इसके साथ ही सड़क के किनारे सफेद पट्टी भी नहीं है। कोहरे में लोगों का सफर मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मेंहदावल बाईपास से मेंहदावल रोड की नवनिर्मित सड़क ऊंची हो गई है। कई जगह सड़क और पटरियों के बीच एक फीट तक का अंतर हो गया है। कुछ दूर तक पटरियों पर इंटरलाॅकिंग कराई गई है लेकिन आगे नहीं हुई है। इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहन साइड लेने के दौरान पटरियों पर उतरने पर एक तरफ झुक जाते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इसी प्रकार की स्थिति खलीलाबाद-धनघटा मार्ग की भी है। इस सड़क के किनारे भी कई स्थानों पर पटरियां काफी नीचे हो गई हैं। हाईवे पर भी जगह-जगह पटरियां काफी नीचे हैं। इससे सफर में मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। इसके बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे पटरियों पर उतरने के दौरान अक्सर वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इधर कोहरे का असर दिखने लगा है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि इससे सफर और मुश्किल हो सकता है। वजह यह है कि सड़क के किनारे पटरियों पर उतरने और कोहरे के कारण साफ दिखाई न देने से मुसीबत और बढ़ सकती है। शहर के निवासी दिलीप अग्रहरि, सूरज मिश्रा, राज कुमार, विक्रम चौधरी आदि ने बताया कि शहर में सड़कों का निर्माण कराया गया है, जिससे सड़कें ऊंची हो गई हैं लेकिन पटरियों को व्यवस्थित करने के लिए कोई कार्य नहीं कराया गया।

कई जगहों पर इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही उसे व्यवस्थित कर दिया जाएगा।
-अवधेश भारती, ईओ

पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत जो भी सड़कें हैं। निर्माण के दौरान सड़क ऊंची हुई हैं। सड़क के किनारे मिट्टी डाली गई थी, जो बारिश से हट गई है। इसे फिर से समतल किया जाएगा। ताकि वाहन चालकों को कोई समस्या न हो। इसके साथ ही सफेद पट्टी लगाने का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें