फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से धान की रोपाई में आई तेजी

Sun, 01 Jul 2018 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बारिश होते किसानों ने शुरू कर दी धान की रोपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को रविवार की सुबह से हुई झमाझम बारिश से राहत मिल गई है। तेज बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए है और किसान धान की रोपाई में तेजी आ गई है।
विज्ञापन


लेकिन इस बारिश के चलते शहर की सूरत बिगड़ गई है। स्थिति यह है कि नालियां जाम होने के कारण सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।        

रविवार को सुबह से रुक-रुक कर मानसूनी बारिश हो रही है। इससे कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन और जमकर बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।
विज्ञापन


जिन किसानों की धान की बेहन तैयार हो गई है, वह धान की रोपाई में जुट गए हैं। किसान पन्ने लाल ने कहा कि तेज बारिश होने से धान की रोपाई में तेजी आ गई है। उन्होंने कहा कि बारिश से न सिर्फ डीजल पर धन खर्च करने से निजात मिली है बल्कि अल्प विकसित बेहन को भी संजीवनी मिल गई है। 

इसी प्रकार किसान राम सजन ने कहा कि तेज बारिश से धान की रोपाई में काफी सहूलियत मिली है। दूसरी तरफ शहर में बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है।

शहर के मुखलिसपुर चौराहा, बरदहिया बाजार, तितौवा, बंजरिया, नेदुला, पटखौली आदि क्षेत्रों में जल जमाव है तो जिला अस्पताल के गेट पर भी पानी लग गया है। यही नहीं नालियां जाम होने के कारण नालियां ओवरफ्लो हो गई है और गंदा पानी सड़क की पटरियों पर फैल गया है।

स्थिति यह है कि पैदल यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों केे कपड़े भी कीचड़ के कारण खराब हो गए। शहर के निवासी महेश कुमार ने कहा कि पालिका प्रशासन अभी तक नालियों की सफाई का कार्य पूरा नहीं कर सका है, जिसके कारण नालियां जाम है और ओवरफ्लो हो रही है। ऐसे में नालियों का पानी सड़क तक फैल रहा है। इससे निजात दिलाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें