फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से फसल को मिली संजीवनी

विज्ञापन
बारिश से धान की फसल में आयी हरियाली।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बारिश से फसल को मिली संजीवनी
विज्ञापन

- फसल बचाने की जद्दोजहद कर रहे किसानों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार की शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश से फसल को संजीवनी मिल गई है। इससे किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं।
मंगलवार की शाम से बुधवार को दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे किसानों को काफी राहत मिली है। किसानों को फसल बचने की उम्मीद जग गई है। किसानों का कहना है कि बारिश के बाद खेतों में पानी लग गया है। अब दो सप्ताह तक सिंचाई की जरूरत नहीं है।
किसान राधेश्याम चौरसिया ने कहा कि धान की फसल सूखने लगी थी। महंगे डीजल खरीद कर सिंचाई कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब काफी राहत मिल गई है। उन्होंने कहा कि अब उम्मीद दिख रही है कि फसल बच जाएगी। किसान राम करन ने कहा कि सीजन में काफी कम बारिश होने के कारण धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है, फिर भी यह बारिश फसल को बचाने में काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि अच्छी बारिश होने से जो किसान अभी तक फसल बचा ले गए हैं उन्हें काफी फायदा होगा। एक-दो सिंचाई कर किसान अपनी फसल बचा ले जाएंगे।
शहर में जगह-जगह जलभराव
तेज बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव हो गया है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि बड़गो, जिला अस्पताल परिसर, कलेक्ट्रेट के पास, मड़या, सरयू नहर कालोनी सहित कई क्षेत्रों में जलभराव से समस्या पैदा हो गई है। इसी तहत बखिरा क्षेत्र के लेडुआ महुआ, बेलहर कला, सेमरियावां, लोहरसन आदि क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खजूर टिकरा में खपरैल का मकान बारिश में गिर गया है, जिससे उसमें रखा सामान बेकार हो गया।
विज्ञापन

स्कूल में भरा बारिश का पानी
प्राथमिक विद्यालय उरदहवा में बारिश के चलते परिसर में जलभराव हो गया है। जिसके कारण बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बच्चों के कपड़े कीचड़ के कारण खराब हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें